तुमसे बिछड़े कुछ ही घंटे हुए थे
पर अहसास कुछ दिनों के बराबर था।
तुमसे भले ही दर्द और गम मिले थे
पर दिल को याद सिर्फ तुम्हारा प्यार था।
पहले लगा था कि ये प्यार एक चिंगारी है
दूरी की हवा के चलते ही उसे बुझना होगा।
पर ये हवा से और बढ़ने वाली ऐसी आग है
आज नहीं तो कल मुझे ये समझना होगा।
हर एक बार इस नासमझ ने तुम्हे गलत माना
और सोचा कि तुमसे अलग होना ही सही है।
अकेलेपन में तड़पकर अब इस दिल ने जाना
कि ज़िन्दगी की हर खुशी तुम्हारे पास है और कहीं नहीं है।
पर अहसास कुछ दिनों के बराबर था।
तुमसे भले ही दर्द और गम मिले थे
पर दिल को याद सिर्फ तुम्हारा प्यार था।
पहले लगा था कि ये प्यार एक चिंगारी है
दूरी की हवा के चलते ही उसे बुझना होगा।
पर ये हवा से और बढ़ने वाली ऐसी आग है
आज नहीं तो कल मुझे ये समझना होगा।
हर एक बार इस नासमझ ने तुम्हे गलत माना
और सोचा कि तुमसे अलग होना ही सही है।
अकेलेपन में तड़पकर अब इस दिल ने जाना
कि ज़िन्दगी की हर खुशी तुम्हारे पास है और कहीं नहीं है।
- गोदा रामकुमार
No comments:
Post a Comment