Friday, 12 April 2019

दोस्ती

किसी को दोस्त मानना बहुत आसान है
बस मान लिया कि वो अपना है
पर जब जाना कि हमारी तो भीड़ में पहचान है
लगा कि दोस्त बनना एक सपना है

दोस्ती सिर्फ साथ की हुई मस्ती नहीं होती
एक दूसरे की बात को जानना है
दोस्त मानने में किसी की  ज़बरदस्ती नहीं होती
वो तो खुद पर खुद मानना है

हम कितनी भी कोशिश कर लें करीब जाने की
थोड़ी सी दूरी तो रह ही जाती है
अब डोर ना पकड़े रहना एक झूठी उम्मीद की
किस्मत में जो मिलना है वो बिना कोशिश मिल ही जाती है

No comments:

Post a Comment

मैं तो तुम्हारी तरफ़ खींची जा रही हूं , एक दो कदम तुम भी चल लिया करो न बातें शुरू तो हमेशा मैं ही करती हूं , एक बार हाल चाल तुम भी पूछ लिय...