Saturday, 16 March 2019

तेरी यादें

सुबह की चाय पीते सुने गाने की धुन से याद आ गए तुम।
दिन में दोस्तों से की हुई बातों से याद आ गए तुम।
शाम घर लौटते ही दीवार पे टगी तस्वीर से याद आ गए तुम।
रात के सैर की राहों में अनगिनत लम्हों में याद आ गए तुम।

तुम तो मुझसे पूछोगे
क्यों वो गाने सुनते हो?
उन बातों में क्यों खोते हो?
तस्वीर क्यों देखते हो?
उन राहों पे क्यों चलते हो?

हम तो इतना ही कह पाएंगे...
हम तो आपको महसूस करना चाहते थे
फिर हमें लगे कि शायद लौट आगए तुम।

                                              - गोदा रामकुमार 

No comments:

Post a Comment

मैं तो तुम्हारी तरफ़ खींची जा रही हूं , एक दो कदम तुम भी चल लिया करो न बातें शुरू तो हमेशा मैं ही करती हूं , एक बार हाल चाल तुम भी पूछ लिय...