Saturday, 16 March 2019

सच बता

मैं भी चुप हूं तू भी चुप है
पर सच बता क्या तुम्हारे दिल में भी वो तड़प है ?

लफ्ज़ जो इज़हार नहीं कर पाते
नज़रें थकथी नहीं पल पल दिल को छूते।
पर सच बता क्या तुम्हे डर नहीं लगता इस रिश्ते को खोते ?

क्या कभी बोल पाएंगे दिल की बात?
कि हमे चाहिए हमेशा तुम्हारा साथ।
पर सच बता क्या तुम  मेरे कहने का इंतज़ार नहीं कर रहे  दिन रात ?

कभी आंखों में झांकते तो हो जाता तुम्हारे लिए आसान
वो सारी बातें समझना जो हम शायद कभी ना करे बयान।
पर सच बता क्या तुम्हे अब तक नहीं पता की हम करते हैं तुमसे मोहब्बत बेइंतेहा ?

                                                                  - गोदा रामकुमार 

No comments:

Post a Comment

मैं तो तुम्हारी तरफ़ खींची जा रही हूं , एक दो कदम तुम भी चल लिया करो न बातें शुरू तो हमेशा मैं ही करती हूं , एक बार हाल चाल तुम भी पूछ लिय...