ख्वाबों के सच होने पे भरोसा अब तक करती हूं
ज़िंदा हूं मैं
हकीकत को गिनती तो कब की बेजान हो जाती
परियों की कहानियों को अब तक मानती हूं
ज़िंदा हूं मैं
वास्तव में देखती तो कब की रूखी हो जाती
कायनात की साज़िश पे अब तक यकीन करती हूं
ज़िंदा हूं मै
असलियत पे गौर देती तो कब की टूट चुकी होती
उम्मीद से ही हर सुबह आंखें खोलती हूं
ज़िंदा हूं मैं
जो है वो मंज़ूर होती तो कब की मिट चुकी होती
ज़िंदा हूं मैं
हकीकत को गिनती तो कब की बेजान हो जाती
परियों की कहानियों को अब तक मानती हूं
ज़िंदा हूं मैं
वास्तव में देखती तो कब की रूखी हो जाती
कायनात की साज़िश पे अब तक यकीन करती हूं
ज़िंदा हूं मै
असलियत पे गौर देती तो कब की टूट चुकी होती
उम्मीद से ही हर सुबह आंखें खोलती हूं
ज़िंदा हूं मैं
जो है वो मंज़ूर होती तो कब की मिट चुकी होती
No comments:
Post a Comment