ज़िन्दगी से खुशियां मांगी तो मिली नन्ही सी एक परी
जिसे संभालना एक बहाना था असल में मैं खुद सुधरी
बेगरज़ प्यार जिसे ना आता था, बन गई मैं ममता से भरी
रूखे दिनों में अपनी मुस्कराहट से लाती खुशी की चिंगारी
वक़्त की रफ्तार का अंदाज़ मेरा कुछ कम पड़ गया
देखते ही देखते जैसे वक़्त मुझसे कहीं आगे दौड़ गया जिसकी बड़बड़ से हर शाम और हर दिन था जुड़ गया
अब उसके पास ही वक़्त नहीं , वो कुछ ऐसा मुड़ गया
जिसको कभी समझाते थे ,खुद समझने की कोशिश में हैं
कुछ दूरी ना आ जाए बीच में कहीं, ये सोचकर गर्दिश में हैं
किसी ना किसी दिन ये होना ही था, कुदरत का उसूल है
दिमाग़ दिल को समझाके थक गया, कोशिश ये फ़िज़ूल है